संदेश

जुलाई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"तन्हाई" दर्द भरी शायरी

एक शायरी तन्हाई के ऊपर:– अकेले यहाँ मेरा जी अब लगता नहीं, आपके बिना ये दिन कटता नहीं, बुला लो आप मुझे अपने पास-02 ये तन्हाई अब सहन होती नहीं।                              लेखिका:– Khushboo Singh                              सहयोग:– R.S. Sikarwar 

मेरे दिल का दर्द ( शायरी )

आज मेरे द्वारा लिखी हुई एक दर्द भरी शायरी:– मेरे दिल में कितना दर्द छुपा है, ये सिर्फ मैं जानती हूँ,   मोहब्बत में मुश्किलें कितनी आती है, सब समझाती हूँ, मिले आपको वही जिसे आप चाहो - 02  मिलता है प्यार उन्हें जो खुशनसीब होते है, ये मै मानती हूँ।                                लेखिका:– Khushboo Singh                                सहयोग:– R.S. Sikarwar 

प्यार भरी शायरी

मुझे खीचती है तेरी ओर, छनकाहट तेरे पायल की। कायल तो हूं ही मैं, तुम्हारे हुस्न की–2 अपना लो इस बिट्टू को, बनूंगा काजल तेरे आखों की।                                 लेखिका:– Khushboo Singh                                 सहयोग:– R.S. Sikarwar                                

बेवफ़ा शायरी

आज की शायरी है उत्तर प्रदेश की चर्चित केस आलोक मौर्य के ऊपर ध्यान से देना:– किसी के लिए, अपनी खुशी जाया ना करना। उसे खुश रखने के लिए, खुद को दुखी ना करना। बेवफाई तो उसकी रग–रग में थी–2 ऐसी औरत के लिए अपनी आंसू बर्बाद मत करना।                           लेखिका:– Khushboo Singh                           सहयोग:– R.S. Sikarwar 

रूठा हुआ प्यार ( शायरी )

अगर आपको अपने रूठे हुए प्यार को मनाना है तो तो आप कुछ इस तरह से मना सकती है जैसे एक लड़की मनाती है थोड़ा ध्यान देना:–  🔹मत नाराज हो मुझ से, एक बार नजरे उठा कर तो देख।       अपने इस प्यारे से दिल में एक बार बिठा कर तो देख ॥      यकीन मानिए तुझसे बेशुमार प्यार करती हूं।      भरोसा न हो तो एक बार सच में आजमाकर तो देख ।। लड़की की बात सुनकर लड़के का दिल थोड़ा पिघल जाता है तो लडके का अल्फाज़ कुछ ऐसा होता है:– 🔹बिठा लूंगा तुझे अपने दिल में, तुम मेरा साथ दोगी क्या।      डाल दूंगा हर खुशियां तुम्हारी झोली में,  तुम अपनी खुशियों              शामिल करोगी क्या।।      आजमाने से क्या होता है मेरी जान–2       तुम हमेशा मुझसे ऐसे ही प्यार करोगी क्या। इतना सुनने के बाद वो लड़की भावुक हो जाती हैं और उसके अल्फाज़ कुछ ऐसा होता है – 🔹प्यार तो मैं हमेशा बेपनाह करूंगी।      तुम्हारे हर सुख–दुख में साथ रहूंगी।।      बस दिल में अपनी जगह बनाए रखना –2      आखरी सांस तक साथ निभाती रहूंगी।।                                        लेखिका :–Khushboo Singh                                        सहयोग:– R.S. Sikarwa

बिहार की आवाम ( शायरी )

 ये बिहार की आवाम है, करना बस इनको आराम है।  मस्ती में रहते है ये, विकास की बाते करना भी हराम है।। नेता हो या अभीनेता यहाँ के, बस जाती पर ही खेलते है। दिल पे हाथ रख कर कहना, बिन जाती के कहाँ ये चलते है। । एक बार बाहर जा कर देखो, बिहारीयों कि क्या मान है।  ना आन-बान है ना शान है, मजदुरी ही पहचान है।। ये बिहार की आवाम है, करना बस इनको आराम है। जाति-जाति करते हो तुम, जाति में सबको फांस दिए।  मुश्किल से एकजुट समाज को, फिर से तुम बाँट दिए।।  जाति की सरकार ढूंढोगे, जाति की पत्रकार।  तब तुम ही बताओ भईया, कहां से पाओगे रोजगार।।  जाति जाति करके वो ,अपना जेब भरते हैं। जो जाति–जाति करते हैं, क्या वो तुम्हारा पेट भरते है।। ये बिहार की आवाम है, बस करना इनको आराम है।  इसी धरती पर माँ सीता आई , इसी धरती पर बुद्ध। इसी धरती से सम्राट अशोक बने, क्या गए हो आप ये भूल।। समय अभी गया नहीं है, करो आप संघर्ष।  तब जाकर ये दुनिया करेगी, आपका चरण स्पर्श।। तब जाकर बदलेगी, लोगो की ये सोच। ये बिहार की आवाम है, ना करना इनको आराम है। बस करना इनको काम है, बढ़ाना अपना नाम है।। लेखिका:– Khushboo Singh सहयोग:– R.S. Sikarw